बॉलीवुड की डीवा कही जाने वाली दिया मिर्जा इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की जल्द ही मूवी रिलीज होने वाली हैं जिसको लेकर दिया खूब सुर्खियां भी बटोर रही हैं। दिया मर्जी जल्द ही अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘भीड़’ में नजर आने वाली हैं।

फिल्म में दीया का रोल काफी अहम है। साथ ही इस फिल्म के जरिये दिया लम्बे वक़्त बाद परदे पर वापसी भी कर रही हैं। ऐसे में दिया ने इस फिल्म की कहानी से प्रेरित होकर अपने जीवन के कुछ गंभीर राज से पर्दा भी हटाया हैं।

दरअसल इस फिल्म में दिया मां का किरदार निभा रही हैं। ऐसे में फिल्म के शूट के दौरान दिया मिर्ज़ा को अपने रियल लाइफ में लॉकडाउन के दौरान हुए समस्याओं की याद आ गयी।

इसपर दिया ये कहते दिखी की- पहले फेज के दौरान तो मुझे यही एहसास हुआ कि मैं बहुत लकी हूं कि मैं अपनी मां के साथ एक छत के नीचे आराम से रह रही थी। इसी दौरान मैं अपने पति से भी मिली। हमने फर्स्ट लॉकडाउन के दौरान ही शादी भी कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *