टीवी जगत के मोस्ट फेमस कपल अली गोनी और जैस्मिन भसीन एक बार फिर खबरों में बने हुए हैं। अली और जैस्मीन की काफी फैन फॉलोइंग हैं और फैंस इस जोड़ी को प्यार से जैसली बुलाते हैं। जैसली के फैंस उनकी हर फोटो और वीडियो को चंद घंटों में ही इंटरनेट पर वायरल कर देते हैं।

टीवी एक्टर अली गोनी और एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन का एक डांस वीडियो दोनों को सुर्खियों में ले आया है। इन दिनों उनका रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग उस पर खूब प्यार भी लुटा रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जैसली टीवी के सबसे कूल कपल हैं।

अली गोनी और जैस्मीन भसीन का ये रोमांटिक डांस वीडियो ‘ये है मोहब्बतें’ फेम कृष्णा मुखर्जी के संगीत सेरेमनी का है। कृष्णा मुखर्जी और अली गोनी दोनों बेस्टी है ऐसे में अपनी बेस्ट फ्रेंड के संगीत में अली और उनकी गर्लफ्रेंड ने अपने रोमांटिक डांस वीडियो से समा बांध दिया। डांस के दौरान अली और जैस्मीन दोनों एक-दूसरे की आंखों में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *