Saturday, July 27, 2024 at 5:16 AM

मुंबई में मरने के बाद कही भी दफनाने के लिए उर्फी जावेद को नहीं मिलेगी जगह, शख्स पर भड़की एक्ट्रेस

उर्फी जावेद एक बार फिर कॉन्ट्रोवर्सीज में घिरी हुई नज़र आ रही हैं। इन दिनों वो काफी अच्छा काम कर रही हैं फिर भी उन्हे ट्रोल किया जा रहा है। कभी लोग उन्हें गालिया देते हैं तो कभी उन के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवा देते हैं।

लेकिन इस बार जो उर्फी के साथ हुआ है वो सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। उर्फी के कपड़ो ने एक शख्स को इतना परेशान कर दिया है कि वो जगह-जगह जाकर उनके खिलाफ फतवा ज़ारी करवा रहा है।

उर्फी जावेद को मुंबई में मरने के बाद कही भी दफनाने के लिए जगह नहीं मिलेगी। इस तरह का एक पत्र मुंबई के कई कब्रिस्तान में दिया जा रहा है। जिसके बारे में हाल ही एक्ट्रेस को पता चला। जिसपर उनका क्या रिएक्शन था वो भी जान लीजिए।

उर्फी जावेद को जैसे ही पता चला कि कोई है जो मुंबई के सभी कब्रिस्तान में इस तरह का पत्र जा-जाकर बांट रहा है कि उर्फी जावेद को मरने के बाद यहां दफनाया न जाए तो एक्ट्रेस भड़क गई। उर्फी ने कहा कि ‘ये खाली इंसान है कौन? लोगों के पास कितना खाली समय पड़ा है कि वो इस तरह की चीजें भी करते हैं। शिकायत करने वाला अटेंशन का भूखा है।’

 

Check Also

‘वीडी 12’ के सेट से लीक हुई विजय देवरकोंडा की तस्वीर, निर्माताओं ने दिया फर्स्ट लुक और शूटिंग पर अपडेट

विजय देवरकोंडा और उनके प्रशंसकों को उनकी नई फिल्म ‘वीडी 12’ से काफी उम्मीदें हैं, …