फिल्मी दुनिया के जाने-माने निदेशक महेश भट्ट की ज़िन्दगी किसी से छिपी नहीं, उनकी ज़िन्दगी एक खुली किताब की तरह हैं। खुद को नाजायज बताने से लेकर लव लाइफ तक, लोगों को उनके बारे में सब कुछ पता है और महेश भट्ट ने भी कभी किसी से कुछ छिपाने की कोशिश भी नहीं की।

अरबाज खान द्वारा होस्ट शो The Invincibles में महेश भट्ट ने अपनी लाइफ के कुछ डार्क सीक्रेट्स रिवील किए जिसमे वह कई अनसुनी बाटे बताते हुए नज़र आये।

महेश भट्ट ने अरबाज खान के शो में बड़े खुलासे करते हुए बताया, “अपने करियर की शुरुआत में मैं एक साधारण सा इंसान था। मैंने ‘विश्वासघात’ और ‘मंजिलें और भी हैं’ जैसी फिल्में बनाई, जो फ्लॉप हो गईं। ”

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने ही विनोद खन्ना को ओशो से मिलवाया था। विनोद खन्ना रजनीश से इतने प्रभावित हुए कि अपने करियर के पीक पर है। डायरेक्टर ने आरोप लगाया कि ओशो ने उन्हें अपने पास वापस लाने के लिए विनोद खन्ना का इस्तेमाल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *