पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने हार्ट अटैक के बाद एक बार फिर फैंस के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इसी के साथ उन्हें अपने पूर्व प्रेमी रोहमन शॉल के साथ देखा गया है।

जिसके बाद उनके फैंस काफी खुश हैं। जहां वेन्यू से बाहर निकलने के बाद उनके साथ रोहमन को देखा गया। कथित तौर पर ब्रेकअप होने के बाद रोहमन सुष्मिता का एक साथ नजर आना चर्चाओं में बना हुआ है।

रोहमन और सुष्मिता का एक साथ वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सुष्मिता इवेंट में पीले लहंगे में नजर आईं।

रोहमन व्हाइट ब्लेजर में दिखे। दोनों एक साथ टहलते नजर आए। जाने से पहले सुष्मिता ने वहां कुछ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद रोमन सुष्मिता को लेकर वहां से निकल गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *