दिल्ली में निक्की हत्याकांड के बाद अब झारखंड के गोड्डा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां 17 वर्षीय एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी गर्लफ्रेंड को मार डाला।  अंग्रेजी मीडियम स्कूल में एक ही कक्षा के विद्यार्थी थे।
नाबालिग लड़की  अपने दोस्त के घर होली मनाने गई थी और फिर वापस नहीं आई। लड़की इंस्टाग्राम पर किसी दूसरे लड़के से चैट कर रही थी। जब यह बात प्रेमी को पता चला तो उसने गुस्से में आकर लोहे की रॉड से मार-मार कर लड़की को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद उसने शव को खेत में फेंक दिया।

पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने बताया कि जांच के दौरान युवक ने अपना अपराध स्वीकार लिया। रॉड और लड़की का मोबाइल फोन को शव से कुछ मीटर दूर मिला।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ इस घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसका नेतृत्व शिव शंकर तिवारी के हाथों में दी गई। नाबालिग होने की वजह से लड़के को फिलहाल रिमांड जेल में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *