बिग बॉस फेम तहसीन पूनावाला के लिए मार्च का महीना खुशियां लेकर आया है।  एंटरप्रेन्योर और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी तहसीन पूनावाला पापा बन गए हैं। तहसीन की वाइफ मोनिका वडेरा ने बेटे को जन्म दिया है।

गुडन्यूज खुद कपल ने सोशल मीडिया के जरिए सबके साथ साझा की है। कपल ने एक प्यारे नोट के साथ इसकी घोषणा की है। तहसीन पूनावाला ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने बेटे की झलक भी दिखाई है।  उन्होंने बेबी बॉय का फेस तो नहीं दिखाया है मगर उन्होंने बेटे का नाम जरुर रिवील कर दिया है।

तहसीन पूनावाला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके जरिए उन्होंने अपने बेटे को दुनिया से मिलवाया है । कपल ने अपने बेटे को ‘ज़ुरवान’ नाम दिया है। मोनिका और बेबी हॉस्पिटल बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और दूसरी फोटो में तहसीन ने अपने लाडले को गोद में उठाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *