बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है. एक्ट्रेस ने ट्विटर पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था. उन्होंने लिखा, “ठीक है मुझसे सवाल पूछो, चंद्रमुखी सेट पर लंच ब्रेक है, मैंने पहले कभी ऐसा नहीं किया लेकिन अब क्यों…

चलो चलते हैं…#आस्ककंगना.”जिसमें एक फैन ने उनसे पूछ लिया कि ऋतिक रोशन और दिलजीत दोसांझ में से आपका फेवरेट अभिनेता कौन है. एक्ट्रेस का जवाब सुनकर आप दंग रह जाएंगे.

दरअसल एक प्रशंसक ने ट्विटर पर उनसे पूछा, “आपका पसंदीदा अभिनेता? 1 – ऋतिक रोशन, 2 – दिलजीत दोसांझ.” कंगना ने जवाब दिया, “मुझे लगा कि कोई एक्शन करता है और कोई गाने के वीडियो बनाता है, ईमानदारी से कभी उन्हें अभिनय करते नहीं देखा … केवल तभी बता सकती हूं, जब मैं किसी दिन उन्हें अभिनय करते देखूं … अगर ऐसा कुछ होता है तो मुझे बताएं धन्यवाद #askkangana.” बता दें कि साल 2016-2017 के आसपास, ऋतिक रोशन और कंगना एक लड़ाई में फंस गए थे. दोनों की जंग ने काफी सुर्खियां बटौरी थी. कंगना ने खुलासा किया था कि ऋतिक ने उनके साथ डेटिंग की, हालांकि एक्टर ने इसका खंडन किया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *