अजय देवगन और तब्बू एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वापस आ रहे हैं।दोनों बॉलीवुड स्टार्स की आने वाली फिल्म ‘भोला’ का आज दूसरा टीजर जारी किया गया। अब एक बार फिर से दोनों को बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।

‘भोला’ के दूसरे टीजर की शुरुआत अजय देवगन की आवाज से होती है। टीजर में अजय देवगन कहते हैं, “जो बाप दस साल में एक गुड़िया न दे पाया, वो एक रात में दुनिया देने की सोच रहा है।”

‘भोला’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहीं तब्बू की भी टीजर में धमाकेदार एंट्री दिखाई गई है। तब्बू कहती हैं, “लोग ये क्यों भूल जाते हैं कि वर्दी के पीछे भी इंसान होते हैं।” तब्बू अपनी पिछली फिल्म ‘दृश्यम-2’ में भी पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म में भी वह एक सख्त और जांबाज पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।

टीजर के अंत में अजय देवगन कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आज मुझे कोई डर नहीं मैं आज अपनी मौत महाकाल को चढ़ाकर आया हूं। फिल्म के टीजर को अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।अजय देवगन की ‘भोला’ दक्षिण भारत के सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कैथी’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *