हां एक ओर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप की तैयारी में व्यस्त हैं वहीं टीम के स्टार बल्लेबाज के एल  राहुल इस समय अपनी शादी की रस्मों में व्यस्त हैं.

 सोशल मीडिया पर जमकर इस शादी की चर्चा हो रही है. इस बीच ट्विटर पर अथिया और राहुल के संगीत सेरेमनी का वीडियो वायरल हो रहा है.अथिया बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं. वो और राहुल बीते कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

राहुल और अथिया की शादी, सुनील के खंडाला स्थित आलीशान बंगले में हो रही है. इस समारोह के लिए केवल करीबी दोस्त और परिवार वालों को ही न्योता दिया गया है. कई खबरों में दावा किया जा रहा है शादी में केवल 100 ही मेहमान रहने वाले हैं.

कहा जा रहा है कि 22 जनवरी की रात दोनों की शादी का संगीत था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में सुनील शेट्टी का सजा हुआ घर नजर आ रहा है जिसमें काफी तेज आवाज में गाने बजते हुए सुनाई दे रहे हैं. ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ है जैसे गानों का आवाज साफ सुनाई दे रही है. फैंस अब इस कपल की शादी की तस्वीरें देखने के लिए बेताब हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *