दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उन्हें खूब याद किया गया। विश करते नजर आए और उनसे जुड़ी यादें भी शेयर करते दिखे।

फिल्म केदारनाथ में सुशांत की को-स्टार रहीं सारा अली खान ने दिवंगत एक्टर और खास दोस्त का बर्थडे बड़े ही खास अंदाज में मनाया और इसका वीडियो फैंस के साथ भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। सारा द्वारा शेयर किए इस वीडियो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

सारा अली खान ने अपनी डेब्यू मूवी के एक्टर और दोस्त सुशांत के स्पेशल दिन को एनजीओ के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया।इंस्टाग्राम पर सारा पर जो वीडियो शेयर किया है।

एक्ट्रेस बच्चों के साथ मिलकर सुशांत के बर्थडे का केक काट रही हैं और बच्चे सुशांत के लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं। केक काटने के बाद सारा ने भी अपने आसपास के लोगों के साथ ताली बजाई और मुस्कुराई। इस दौरान सारा हरे रंग के सूट में ब्यूटीफुल लगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *