रिपब्लिक डे  को लेकर इन दिनों उत्साह नजर आ रहा है. मनोरंजन की दुनिया में भी इस दिन का इंतजार किया जा रहा है क्योंकि 25 जनवरी को शाहरुख खान  की ‘पठान’  रिलीज होने जा रही है.
फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज साफ दिख रहा है. एडवांस बुकिंग के मामले में ‘पठान’ नए रिकॉर्ड बना रही है. इस बीच शाहरुख ने सभी को ‘सॉरी’ कहा है. शाहरुख ने मन्नत (Mannat) के बाहर खड़े होकर माफी मांगी है.
आस्कएसआरके  सेशन के बाद रविवार को शाहरुख ने अपने फैंस को तोहफा दिया और अचानक मन्नत के बाहर आ गए. उन्हें देख फैंस सरप्राइज रह गए. बिना पूर्व सूचना के शाहरुख के यूं आ जाने से उनके फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं रहा. 

शाहरुख के यूं फैंस से मिलने आने से वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. शाशाहरुख ने इंस्टाग्राम पर मन्नत के बाहर का एक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, ‘ थैंक यू… सॉरी बट होप कि लाल गाड़ी वालों ने अपनी कुर्सी की पेटी बांध ली थी. ‘पठान’ के लिए अपने टिकट्स बुक करिए और मैं वहां आप से मिलूंगा.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *