कैटरीना कैफ  जब सिर पर दुपट्टा डालकर किसी भारतीय नारी की तरह सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं, तो फैंस उनकी सादगी पर फिदा हो गए.उन्होंने हरे रंग का साधारण सा सलवार सूट पहना हुआ था.

 विक्की कौशल सफेद शर्ट में भक्ति में लीन नजर आए. तस्वीरों में, कैटरीना के चेहरे की रौनक देखकर फैंस उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अंदाजा लगा रहे हैं.कैटरीना के चेहरे को फैंस ने जब ध्यान से देखा, तो उन्हें पता चला कि एक्ट्रेस ने मंदिर-दर्शन से पहले, मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदिया लगाना जरूरी नहीं समझा.

फोटो में दोनों को गले में मंत्रों से युक्त गमछा डाले देखा गया. कैटरीना कैफ के चेहरे का नूर देखकर यूजर्स को लगता है कि वे प्रेग्नेंट हैं. एक यूजर कहता है कि जानें क्यों मुझे ऐसा लगता है कि कैटरीना प्रेग्नेंट हैं.’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *