बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों कियारा आडवाणी के साथ अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा ओटीटी पर अपनी आने वाली फिल्म मिशन मजनू को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं।

अमर बुटाला ने बताया कि आखिर फिल्म का नाम मिशन मजनू क्यो रखा गया। उन्होंने कहा कि जब भी मजनूं की बात होती है तो लोग उसकी तुलना प्रेमी से करने लगते हैं, लेकिन इस फिल्म में देश प्रेम की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि फिल्म का टाइटल भी ‘मिशन मजनूं’ ही रहा है। यहां तक कि जब से पिक्चर शुरू किया, तब से फिल्म का नाम ‘मिशन मजनूं’ ही रखा था।
उन्होंने

कहा कि इस फिल्म के लिए काफी रिसर्च की गई है।  फिल्म में सितारों के कपड़े, फिल्म का सेट और म्यूजिक सभी कुछ पुराने समय का रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को देखते समय दर्शकों को ऐसा लगना चाहिए कि 1970 के दौर में वापस चले गए हैं।  कास्ट्यूम, डीओपी सबने कोशिश है कि पिक्चर में करेक्ट पीरियड पकड़ में आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *