प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  3 जनवरी 2022 को राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहे 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस  को संबोधित करेंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा वह अपनी बात रहेंगे। पीएम महिला सशक्तिकरण और अन्य मुद्दों पर अपने विचार शेयर करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को बताया कि इस साल आयोजित ISC का मुख्य विषय “महिला सशक्तिकरण के साथ सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी” है।

कांग्रेस में STEM के क्षेत्र में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के तरीकों पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा, रिसर्च के अवसरों और आर्थिक भागीदारी में महिलाओं को समान भागीदारी का अवसर मिले, इसको लेकर भी चर्चा होगी।

प्रसिद्ध महिला वैज्ञानिकों द्वारा साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान दिखाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन बच्चों में विज्ञान की दुनिया के प्रति आकर्षण पैदा करने के लिए किया जाएगा। युवाओं को खेती और बायो इकोनॉमी के प्रति आकर्षित करने के लिए फार्मर साइंस कांग्रेस का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *