इंडस्ट्री के पॉवर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को आज प्यार के पूरे 5 साल हो गए हैं। आज ही के दिन ये खूबसूरत कपल एक दूजे संग शादी के बंधन में बंधा था। विराट कोहली ने पत्नी संग खास पोस्ट शेयर कर अपने इश्क का इज़हार किया है। उनका ये पोस्ट खूब पढ़ा जा रहा है।

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुष्का संग एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों घने छाए बादलों के बीच कोजी नजर आ रहे हैं।इसे शेयर कर क्रिकेटर ने कैप्शन में लिखा- अनंत काल की यात्रा पर 5 साल। मैं तुम्हें पाकर कितना धन्य हूं, मैं तुम्हें पूरे दिल से प्यार करता हूं।

इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अनुष्का ने लिखा-भगवान का शुक्र है कि आप ‘पेबैक’ पोस्ट के लिए नहीं गए।विराट ही नहीं, अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कई तस्वीरें शेयर कर विराट के लिए खास नोट लिखा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।अनुष्का के काम की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *