बॉलीवुड में अक्सर ही फिल्मी हस्तियों को एक दूसरे की बर्थडे पार्टी में शामिल होते देखा जाता है।निर्माता और लेखक अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने अपना जन्मदिन मनाया, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार पार्टी में शामिल हुए।

इस दौरान अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को एकसाथ स्पॉट किया गया। जिसके बाद दोनों की डेटिंग की चर्चाएं हो रही हैं।

 निर्माता अमृतपाल सिंह ने अपना बर्थडे मुंबई में मनाया, जिसमें उन्होंने अपने घर पर एक ग्रैंड पार्टी रखी। उनकी पार्टी में बॉलीवुड के सितारों ने शिरकत की, जिसमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे फिल्मी सितारे भी पहुंचे।

अमृतपाल के जन्मदिन पर बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल को स्पॉट किया गया। वरुण अक्सर अपनी पत्नी नताशा के साथ बर्थडे पार्टियों में शरीक होते  हैं। वरुण ने इस पार्टी में ब्लैक जैकेट पहना वहीं उनकी पत्नी नताशा ने रेड कलर के वन पीस में कैजुअल लुक लिया था। दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *