श्रद्धा वालकर की हत्या के मामले में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं. आफताब अमीन पूनावाला ने श्रद्धा के शव के टुकडे़ करने के लिए एक से अधिक हथियार का इस्तेमाल किया.

 आफताब ने पुलिस को बताया है कि श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने के लिए कई हथियारों का इस्तेमाल किया गया. पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने 5 बड़े चाकू बरामद किए हैं जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है.

आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट का आज दूसरा सत्र रोहिणी में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी  में चल रहा है.   जांच नहीं हो पाई थी क्योंकि 28 साल के पूनावाला को बुखार और जुकाम था.

आफताब पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान सहयोग नहीं कर रहा है. वो पूछताछ के दौरान सवालों के जवाब से बचता दिखा. शुरुआत में सवाल पूछने पर बिल्कुल चुप रहा. टेस्ट के दौरान पूरे जवाब नहीं दे रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *