समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बातों ही बातों में ऐलान कर दिया कि वो कन्नौज सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हमारा काम चुनाव लड़ना है और मैं चुनाव लड़ूंगा। अखिलेश यादव ने कहा कि जहां से पहले चुनाव लड़ा था वहीं से दोबारा चुनाव लड़ेंगे।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से ही अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी। अखिलेश यादव साल 2000 में कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में जीतकर पहली बार सांसद बने थे।

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव 2012 में कन्नौज से निर्विरोध सांसद चुनी गईं और 2014 में दोबारा उन्होंने इस सीट पर जीत हासिल की। लेकिन 2019 में सपा को इस सीट से हाथ धोना पड़ा। जो उनके ससुर और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के कारण खाली हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *