साल 2000 में रिलीज हुई अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म ‘हेरा फेरी’ ऐसी आइकॉनिक फिल्म है जिसका पहला और दूसरा पार्ट काफी पसंद किया गया। इन दिनों इस फिल्म के तीसरे पार्ट की चर्चा जोरों पर है .

अक्षय कुमार ‘हेरी फेरी 3’ में नजर नहीं आएंगे, जिसके बाद उनकी जगह फिल्म में कार्तिक आर्यन को ले लिया गया है। अब इसी बीच अक्षय कुमार ने अपनी फीस को लेकर एक बड़ी बात बोली है।

 

ऐसे में अक्षय कुमार के इस फिल्म के तीसरे पार्ट में न होने की खबर आई तो फैंस को यकीन ही नहीं हुआ।  अक्षय कुमार ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘कई लोगों की तरह मेरी भी फिल्म को लेकर अच्छी यादें हैं।

अब भले ही अक्षय कुमार का ये कहना है कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट इस तरह भी आ रही थी कि अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा मोटी फीस की डिमांड कर रहे थे।

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार का कहना था, ‘मैं एकदम नए तरीके से शुरुआत करना चाहता हूं और मैंने ये शुरू भी कर दिया है। हमें ये समझना जरूरी है कि लोगों को क्या चाहिए। बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में ये फिल्में ज्यादा कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *