साउथ से लेकर हिंदी बेल्ट तक में अपनी दमदार पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने बीते दिनों पोस्ट कर अपनी बीमारी का खुलासा किया था। मायोसाइटिस नाम का एक ऑटोइम्यून कंडीशन डायग्नोस हुआ है।

सामंथा अपनी बीमारी को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए जाने पर दुखी हैं, और एक्ट्रेस अपनी तबीयत को लेकर बड़ा बयान देती नजर आई हैं।सामंथा रुथ प्रभु का उनकी बीमारी को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए जाने पर दर्द छलका है।

एक्ट्रेस ने इसी को लेकर कहा है,’जैसा कि मैंने अपने पोस्ट में कहा था कि कुछ दिन अच्छे होते हैं तो कुछ दिन बुरे। किसी-किसी दिन मुझे लगता है कि अगर मैं एक कदम भी बढ़ाउंगी तो यह मुश्किल होगा। लेकिन जब मैं पीछे देखती हूं, तो मैं सोचती हूं’

सामंथा ने अपनी हेल्थ अपडेट साझा करते हुए आगे कहा,’मैं एक चीज स्पष्ट कर देना चाहती हूं। मैंने कई सारे आर्टिकल्स देखे, जिसमें बताया गया था कि मेरी स्थिति जानलेवा है। मैं जिस स्टेज पर हूं वह जानलेवा नहीं है। फिलहाल मैं अभी मरी नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि ऐसी हेडलाइन जरूरी थी।’एक्ट्रेस ने आगे लिखा था,’मुझे लगता है कि ऐसा है कि मैं रिकवरी के लिए एक दिन और क्लोज जा रही हूं। आई लव यू। ये समय भी बीत जाएगा।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *