बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बन चुके हैं।  पाकिस्तान के मशहूर वीजे, एक्टर और होस्ट यासिर हुसैन ने रणबीर-आलिया की बेटी को लेकर कुछ ऐसी पोस्ट कर दी.

 पाकिस्तान के अभिनेता यासिर हुसैन ने आलिया और रणबीर की नन्ही परी को लेकर कौन सी पोस्ट शेयर कर दी, जिसकी इतनी चर्चा हो रही है।

हालांकि एक्टर ने उस पोस्ट में आलिया और रणबीर को बधाई देने के बजाय दोनों मुल्कों के एक होने की बात कह डाली। यासिर हुसैन ने आलिया और रणबीर की फोटो शेयर करके अपनी पोस्ट में लिखा-तभी आज कबीर बहुत खुश है। दो मुल्कों की दोस्ती के लिए ‘मैं तैयार हूं।’

यासिर हुसैन पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और होस्ट हैं। साथ ही यासिर पाकिस्तान की पॉपुलर एक्ट्रेस इकरा अजीज के हस्बैंड भी हैं। प़हले लोग यासिर की पोस्ट को देखकर समझ नहीं पाए कि पाकिस्तानी एक्टर कहना क्या चाहते हैं

इसी कारण यूजर्स उनके पोस्ट का अलग-अलग मतलब निकालना शुरू कर दिए। यासिर ने इस पोस्ट के जरिए इशारों-इशारों में अपने बेटे कबीर के लिए आलिया और रणबीर की बेटी का रिश्ता मांगा है। यासिर की पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *