कैटरीना कैफ और विक्की कौशल  इन दिनों बॉलीवुड की अधिकतर सभी दिवाली पार्टी में नजर आ रहे हैं. शादी के बाद अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट कर रहा यह कपल जमकर इस फेस्टिवल को एंजॉय कर रहा है.यह कपल लगातार कई दिवाली पार्टी में एक साथ नजर आ चुका है। दोनों को एक साथ देख फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

दिवाली पार्टी के लिए दोनों अलग-अलग स्टाइल कैरी कर रहे हैं, जो इनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है. हाल ही दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक आउटफिट में फोटोज शेयर किए. दोनों का यह ब्लैक मैजिक उनके फैंस को आकर्षित कर रहे हैं.इसी बीच अब हाल ही में कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की है।

सामने आई इन तस्वीरों में अभिनेत्री काले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को देख फैंस तो दीवाने हो ही गए हैं, लेकिन खुद एक्ट्रेस के पति और अभिनेता विक्की कौशल भी अपनी पत्नी का यह ग्लैमरस अंदाज देख घायल हो गए हैं।कैटरीना और विक्की दोनों ही एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट करते हुए आउटफिट का सलेक्शन कर रहे हैं. हाल ही दोनों ने एक दिवाली पार्टी के लिए ब्लैक कलर पसंद किया. दोनों ने ब्लैक आउटफिट में अपने फोटोज फैंस के साथ शेयर किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *