बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान  अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में हैं.बीते कई दिनों से इंडस्ट्री के कई सेलेब्स लगातार दिवाली पार्टी का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल हो रहा है। इसी क्रम में हाल ही में गुलशन कुमार के भाई कृष्ण कुमार ने बीते दिन दिवाली पार्टी का आयोजन किया।

इस दौरान अभिनेत्री और ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग पार्टी में शामिल होने पहुंचीं। जहां सुजैन खान और अर्सलान गोनी हाथों में हाथ डाले दिखे.सुजैन खान और अर्सलान गोनी का यह वीडियो अब सुर्खियों में आ गया है. जिसमें सुजैन का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिल रहा है.

इस वीडियो को लेकर जहां उनके कुछ फैंस खुश हैं तो कुछ थोड़े नाराज भी दिखे. दरअसल, इस वीडियो में ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को किस करती नजर आ रही हैं और उनका यूं पब्लिक में अपना प्यार जताना कुछ लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आ रही. कृष्ण कुमार की दिवाली पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इसी बीच सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।पैपराजी को पोज देते समय एक्ट्रेस और उनके बॉयफ्रेंड रोमांटिक अंदाज में दिखे। दोनों इस दौरान एक-दूसरे को किस करते नजर आए, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स का पारा हाई हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *