23 अक्टूबर यानी छोटी दिवाली के खास मौके पर इंडिया और पाकिस्तान के मैच में भारत की जीत ने दिलावी की खुशियों को दोगुना कर दिया है। भारत की शानदार जीत के बाद से ही देशभर में पटाखों की गुंज सुनाई दे रही है।शाहरुख खान ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘क्रिकेट का एक शानदार गेम देखकर बहुत अच्छा लग रहा है.भारत की टीम को जीतते देखना बेहद मजेदार था. विराट कोहली की बैटिंग बहुत शानदार थी. उन्हें रोते और हंसते देखना और बैकग्राउंड में चक दे इंडिया सुनना प्रेरणादायक था. हैप्पी दिवाली तो अब शुरू हुई है.’ सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के इस ट्वीट की जमकर चर्चा हो रही है.

लोगों ने इस मौके पर मिठाई बांटी और अपने दोस्तों का मुंह तक मीठा करवाया। भारत की जीत पर मनोरंजन इंडिस्ट्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक ने अपने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। एक फैन ने लिखा – ‘हम विराट के जैसा ही आपका भी शानदार कमबैक चाहते हैं शाहरुख.’ और भी कई यूजर्स ने शाहरुख खान के ट्वीट पर रिएक्शन दिया है.
इंडस्ट्री और अपने फैंस के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसनें उनके फैंस के साथ-साथ देश के बाकी लोगों का भी दिल जीत लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *