फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने कल रात एक दिवाली पार्टी की मेजबानी की। कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा, जेनेलिया डिसूजा-रितेश देशमुख, शहनाज गिल, और कई अन्य लोगों ने बैश में तस्वीरें खिंचवाईं।शहनाज गिल से जुड़ी खबर हो या उनकी कोई तस्वीर हो सामने आते ही वायरल हो जाती है।

शहनाज इस समय अपने बाॅलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही एक्ट्रेस बी-टाउन का हिस्सा बन गई हैं।ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं शहनाज गिल। वह स्टाइलिश ब्लैक साड़ी में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। हमें इस देसी गर्ल से पूरी तरह प्यार हो गया है.

उन्होंने अपने प्रशंसकों को उरी अभिनेता विक्की कौशल के साथ अपनी सुखद मुलाकात की एक झलक भी दी। शहनाज ने तीन तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह पार्टी में विक्की कौशल के साथ गले मिलती और मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

हसीना का ये लुक रमेश तुरानी के दीवाली बैश का है। लुक की बात करें तो शहनाज ब्लैक कलर की शिमरी सीक्विन साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *