भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा  पर टी20 वर्ल्ड कप  का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है.उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी है।  धनश्री वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ हाइवोल्टेज मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं.

युजवेंद्र चहल पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए टीम इंडिया के साथ पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं. भारतीय टीम आईसीसी के इस मेगा टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी.

डांसर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरा (दिल इमोजी) मुझे सचमुच ऑस्ट्रेलिया ले आया। मुझे (जीभ वाला इमोजी) अपने आदमी के लिए वहां जाना ही था। “धनश्री की इस पोस्ट पर युजवेंद्र ने कमेंट करते हुए दो दिल वाले इमोजी बनाए। वहीं एक फैन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “उर्वशी का मजाक उड़ा रही हो, हम्म।” एक अन्य ने लिखा, “ये कैप्शन पहले भी कहीं पढ़ा है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी एक फोटो अपलोड किया है. इस तस्वीर में वह फ्लाइट के अंदर बैठी हुई नजर आ रही हैं. धनश्री ने रेड कलर का हार्ट वाला इमोजी अपलोड करते हुए कैप्शन लिखा, ‘ मेरा प्यार मुझे ऑस्ट्रेलिया ले आया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *