दिवाली का मौका है। बॉलीवुड में दिवाली पार्टी की झड़ी लग चुकी है। बीते दिनों रमेश तौरानी के बाद अब मनीष मल्होत्रा की पार्टी सुर्खियों में है।  कृति सेनन और तापसी पन्नू के घर त्यौहार की चकाचौंध देखने को मिली तो अब बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर भी दिवाली पार्टी का खूब जश्न देखने को मिला।

 इस समय सोशल मीडिया पर ग्लैम और ग्लिट्स से भरी तस्वीरें छाई हुई हैं। यह तस्वीरें पार्टी की है और इस पार्ट में सभी ट्रडिशनल आउटफिट्स में नजर आए। इस पार्टी में रवीना टंडन, ऐश्वर्या राय, अनन्या पांडे, शनाया कपूर से लेकर कटरीना कैफ और विक्की कौशल समेत बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा।

मगर इस बीच कोई ऐसी नाजुक कली थी जिसे देख फैंस की नजरें थम गई।इस दौरान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान साड़ी पहनकर पहुंची थीं और उन्हें देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स किए जा रहे हैं।

कुछ लोगों की उनकी झलक दीपिका पादुकोण जैसी लग रही है और कई लोग उन्हें शाहरुख की कॉपी बता रहे हैं। थमती भी क्यों नहीं… ये न्यूकमर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जो हैं। सुहाना का पहली बार ऐसा अवतार देखने को मिला है। आइए दिखाते हैं दिवाली पार्टी से सुहाना खान की वीडियो और फोटो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *