भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने पूरे होने के बाद राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक के तुरुवेकरे में 34 मिनट की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल इस दौरान सावरकर, RSS और PFI से लेकर कांग्रेस की इंटरनल पॉलिटिक्स पर बात की।

शनिवार को तुमकुरु में उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत में BJP और RSS पर जमकर निशाना साधा।राहुल ने कहा कि मेरी समझ के मुताबिक RSS अंग्रेजों की मदद करता था और सावरकर को अंग्रेजों से वजीफा मिल रहा था। उन्होंने कहा कि ये ऐतिहासिक तथ्य है… स्वतंत्रता संग्राम में कहीं भी भाजपा नहीं दिखेगी।

राहुल गांधी ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के नेता थे जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई की, जिन्होंने जेल में कई साल बिताया। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, वल्लभ भाई पटेल… उन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए अपनी जान दे दी।कांग्रेस सांसद ने कहा- देश की जनता भ्रष्टाचार से परेशान है और सरकार इसे मैनेज करने के लिए मीडिया पर कंट्रोल कर रही है।

भारत के विभाजन को लेकर पूछे गए एक सवाल पर राहुल ने कहा- आजादी की लड़ाई में सावरकर अंग्रेजों के लिए काम करते थे और उसे इसके लिए पैसे मिलते थे। राहुल ने आगे कहा- RSS ने भी ब्रिटिश राज का समर्थन किया था और आज उनकी नफरत के खिलाफ ही भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *