वाराणसी: वाराणसी के मंडलायुक्त  दीपक अग्रवाल केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए आखिरकार रिलीव कर दिए गए।अब खबर आ रही हैं की उनकी जगह डीएम कौशल राज शर्मा को वाराणसी का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।

कौशल राज शर्मा के पास मंडलायुक्त की जिम्मेदारी के साथ ही जिलाधिकारी वाराणसी का भी अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा।बीते कई दिनों से यह अटकलें थी कि कौशल राज शर्मा को ही वाराणसी का नया मंडलायुक्त बनाया जाएगा।दीपक अग्रवाल के केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने की वजह से यह पद खाली हो गया था। उन्हें शहरी विकास मंत्रालय का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

मंडलायुक्त की प्रतिनियुक्ति का आदेश आने के बाद से यहां पर डीएम कौशल राज शर्मा की तैनाती की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। शनिवार को दीपक अग्रवाल को रिलीव कर दिया गया है।

कौशलराज शर्मा नवंबर 2019 में डीएम पद पर तैनात हुए थे।दो माह पहले शासन की ओर से वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा को प्रयागराज का मंडलायुक्त बनाया गया था। हालांकि 24 घंटे में ही ये आदेश निरस्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *