शाहरुख खान के फैंस उनकी अगली फिल्म ‘पठान’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ‘पठान’ में शाहरुख एक जासूस की भूमिका निभाने जा रहे हैं। शाहरुख खान इस फिल्म में एक स्पाई का किरदार अदा करने वाले हैं, जबकि जॉन अब्राहम निगेटिव रोल में दिखेंगे।

इस फिल्म की सबसे रोमांचक बात यह है कि यह यशराज फिल्म्स की जासूसी-ब्रह्मांड फिल्म होगी जिसमें सलमान खान पहले भी दो बार ‘टाइगर’ के रोल में नजर आ चुके हैं।’पठान’ में शाहरुख के साथ हाथ मिलाने जा रहे सलमान का टाइगर कैरेक्टर भी एक वजह है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

सलमान की ‘टाइगर 3’ में पठान बने शाहरुख भी खास रोल करने वाले हैं. पठान फिल्म के सीक्वल पर काम भी शुरू चुका है।  फिल्म की टीम ने ‘पठान 2’ के लेखन पर काम भी शुरू कर दिया है।शाहरुख खान लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह साल 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे।

ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में किस हद तक कामयाब होते हैं।पहली फिल्म के मुकाबले इसमें और नए किरदार जोड़े जाएंगे।  फिल्म पर काम शुरू हो चुका है और ‘पठान’ की टीम ने सीक्वल लिखना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *