टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को काफी फैंस पसंद करते हैं। ऐसे में शो से इन दिनों कईं एक्टर्स के जाने की खबर ने फैंस को परेशान कर रखा है। शो के सभी कलाकारों को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते है. बीते कुछ दिनों पहले शैलेश लोढ़ा ने इस शो को अलविदा कह दिया था. उनकी जगह अब सचिन श्रॉफ ने ले ली है.

दर्शक उन्हें पसंद करने लगे. अब शैलेश ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह सीरियल के मेकर्स या फिर असित कुमार मोदी पर कटाक्ष कर रहे हैं.खबर आ रही है कि इस शो से तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा का भी अब जाना तय है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक शो प्रोड्यूसर असित मोदी ने शैलेश से बातचीत की है।

शैलेश लोढ़ा ने पोस्ट में लिखा, “ये भी सुन लीजिये….”औरों के हक़ का जोड़ा सब उसने, किसी के मन से जुड़ कर नहीं देखा, इस बात से ही फितरत पता चलती है उसकी…जिसने भी उसे छोड़ा, मुड़ कर नहीं देखा” #शैलेशकीशैली. कुछ ही समय में, शैलेश के फैंस ने उनके इंस्टाग्राम पर ढेर सारा कमेंट किया. एक यूजर ने लिखा, ”आपकी शैली का सिद्ध निशान असित मोदी पर है और हो भी क्यों ना उसे आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई”.

दूयरे यूजर ने लिखा, ”क्या आपके और दिलीप सर के बीच सब कुछ ठीक है? कृपया मुझे बताएं सर, हमारे दो सबसे पसंदीदा अभिनेताओं को इस तरह नहीं देख सकते हैं.”इससे पहले टप्पू यानी राज अनादकट ने भी इसी वजह से शो को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। अब जल्द ही वह बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। अब तारक मेहता के शो से ये दो एक्टर्स जा चुके हैं। अब देखना होगा कि, आगे और कितने एक्टर्स इस शो को अलविदा कहने का मन बना रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *