क्रिटिक केआरके  जेल से निकलने के बाद धीरे धीरे एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव होते दिखाई दे रहे हैं. जेल से बाहर आने के बाद केआरके ने ट्विट करना कम कर दिया था. वहीं फिल्मों के रिव्यूज करने भी बंद कर दिए थे.

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने हमेशा ही किसी ना किसी अभिनेता और फिल्म को लेकर ट्वीट करने को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इस बार केआरके ने ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा को लेकर ट्वीट किया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘फिल्म विक्रम वेधा ने  3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। मतलब पहले हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 47 करोड़ रुपये रहा।ऐसे में ये फिल्म डिजास्टर है।’वह इससे ज्यादा दिन दूर नहीं रह पाए. हाल में ही उन्होंने ऋतिक रोशन और सैफ अली खान  की फिल्म विक्रम वेधा  निशाना साधते हुए पोस्ट किया है.

केआरके ने ऋतिक पर तंज कसते हुए आगे कहा, ‘प्रोड्यूसर्स को करीब 150 करोड़ रुपये का नुकसान हुआहै। मुझे उम्मीद है कि ऋतिक रोशन भाईजान इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं लेंगे और रिलायंस(अनिल अंबानी) को पूरी तरह तबाह नहीं करेंगे, जो करीब बंद हो चुका है।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *