जेनिफर विंगेट  को दर्शकों ने टीवी शोज में कई दिलचस्प किरदार निभाते हुए देखा है. उन्होंने टीवी शोज में कुमुद और माया जैसे किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. इसी क्रम में अब हाल ही में एक्ट्रेस से जुड़ी एक और नई खबर सामने आ रही है।

सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री जल्द ही बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज की फिल्म में नजर आने वाली हैं। जेनिफर के फैंस के लिए खुशखबरी है कि वे बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं.

यह फिल्म उनके डेब्यू के बाद उनकी दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी। ‘फिर से’ के बाद विशाल की यह फिल्म जेनिफर विंगेट की दूसरी मूवी होगी। बता दें कि मनोरंजन जगत की क्वीन जेनिफर विंगेट बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस भी बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। लेकिन बॉलीवुड में असल मायने में उन्होंने साल 2015 में फिल्म ‘फिर से’ से डेब्यू किया था।

जेनिफर की गिनती उन टीवी एक्ट्रेस में होती है, जो किसी शो में काम करने के लिए सबसे ज्यादा फीस चार्ज करती हैं. दर्शकों ने उन्हें ‘कसौटी जिंदगी में’ स्नेहा बजाज के रोल में बहुत पसंद किया था. उन्होंने ‘बेहद’ में माया का किरदार निभाकर दर्शकों के मन को छुआ था. उन्होंने ‘दिल मिल गए’ में डॉ. रिद्धिमा का लोकप्रिय किरदार निभाया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *