उत्तराखंड में हुए अंकिता भंडारी हत्या मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उत्तराखंड की बेटी के साथ किए गए सलूक की वजह से लोगों का गुस्सा बरकरार है।भोजपुरी अभिनेत्री श्वेता महारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अंकिता भंडारी की तस्वीर साझा करते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।

श्वेता महारा ने भी सोशल मीडिया के जरिए अंकिता की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों को सख्त और जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की है।श्वेता महारा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें लिखा है, ‘बहुत ही दुखद घटना उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या में शामिल सभी दोषियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए।’

इतना ही नहीं अभिनेत्री द्वारा हैशटैग जस्टिस फॉर अंकिता भंडारी के साथ साझा की गई तस्वीर में यह भी लिखा है कि ‘ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करे।’

अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार भारी गुस्से, गम और प्रदर्शन के बीच संपन्न हो गया।  अंतिम संस्कार से पहले लोगों ने ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया था और नारेबाजी कर रहे थे। इसके बाद जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी तज जाकर लोग माने।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *