टीवी का मोस्ट अवेटेड शो बिग बॉस  का नया सीजन जल्द ही कलर्स चैनल पर शुरू होने वाला है. शो का प्रीमियर  1 अक्टूबर को होने वाला है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.’बिग बॉस 16′ का नए प्रोमो में सलमान खान ‘मोगैंबो’ की तरह बात करते दिख रहे हैं।

प्रोमो वीडियो में सलमान खान कहते हुए नजर आ रहे थे, ‘अब मोगैंबो खुश नहीं होगा क्योंकि अब सबको डर लगेगा बिग बॉस से। ‘बिग बॉस सीजन 16′ में गेम बदलेगा क्योंकि अब बिग बॉस ही गेम खेलेगा।’

शो को लेकर कई अपडेट सामने आते हैं, इसी बीच सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस’ का नया प्रोमो ट्रेंड कर रहा है, जो काफी धमाकेदार है. इस प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान  शोले फिल्म के विलेन गब्बर  के रूप में नजर आ रहे हैं. इससे साफ जाहिर है कि इस बार सलमान शो के कंटेस्टेंट की जमकर वाट लगाने वाले हैं.

प्रोमो देखकर लग रहा था कि इस बार कंटेस्टेंट्स को किसी डर का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ अब ये खबर मिल रही है ‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री लेने वाले इन सेलेब्स के शो में सफर को और भी ज्यादा मुश्किल बनाने के लिए कुछ ऐसे चेहरे शो में आएंगे, जो पहले भी शो का हिस्सा रह चुके है।शो के मेकर्स भी दर्शकों की एक्साइटमेंट को लगातार बढ़ा रहे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *