प्रियंका चोपड़ा भले ही कितना बिजी हों, लेकिन वो फैमिली और बेटी मालती मैरी के लिए वक्त जरूर निकालती हैं।बेटी संग बिताए हर पल को निकयंका कैमरे में कैप्चर करते हैं। इसके साथ ही इन पलों को फैंस के साथ भी शेयर करते हैं।

देखा जा सकता है कि मालती  लेटी हुई हैं और खिलौनों के साथ खेल रही हैं। उनके पास डायना, गीनो और पांडा भी बैठे हुए हैं। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘सारे मेरे बेबी। परफेक्ट संडे।’

उन्होंने नन्ही जान के साथ पूरा समय बिताया। सोशल मीडिया पर भी बिटिया की झलक शेयर की है। वो और निक जोनस अपनी लाडली का ख्याल तो रखते ही हैं, लेकिन ‘तीन खास’ भी मालती पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। इसके बारे में खुद एक्ट्रेस ने बताया है। ये आखिर हैं कौन, आइये आपको बताते हैं।

ये ‘तीन खास’ कोई और नहीं, बल्कि प्रियंका चोपड़ा  के डॉग हैं। उनके पास तीन डॉग हैं, जिनके नाम डायना, गीनो और पांडा हैं। इनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी है। अपने पोस्ट में इन तीनों के इंस्टा हैंडल को टैग करते हुए प्रियंका ने फोटो शेयर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *