अभिनेत्री शरवरी वाघ की पहली फिल्म बंटी और बबली 2 अभी सिनेमाघरों में नहीं आई है।  एक्ट्रेस पहले ही फैंस के दिलों में अपनी जगह बना चुकी हैं. बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत से पहले, 25 वर्षीय ने कई सफल फिल्मों – प्यार का पंचनामा 2, बाजीराव मस्तानी और सोनू के टीटू की स्वीटी में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था।

वह बहुत ही कम समय में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हो चुकी हैं। उनके बोल्ड फोटो शूट हमेशा उनके फैंस की गिनती को कई गुना बढ़ा देते हैं।

शरवरी वाघ  की इन ताजा तस्वीरों को बॉलीवुड के सेलेब्रिटी फोटोग्राफर साशा जयराम अपने कैमरे से क्लिक किया है। तस्वीरों में शरवरी व्हाइट कलर की फ्रिंजेस वाली ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

वह इन तस्वीरों में हर पोज में कहर ढा रही हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि शरवरी वाघ महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी की पोती हैं ।  फिल्म को लेकर शरवरी ने कहा, मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं कि YRF ने मुझे फिल्म में नई बबली के रूप में लिया है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *