पंजाब के गुरदासपुर में भी  13 साल के बच्चे पर पिटबुल ने हमला कर दिया. गनीमत रही कि बच्चे की जान बाल-बाल बच गई. लेकिन इस हमले में मासूम बुरी तरह घायल हो गया.किशोर को कान से दबोच लिया और कान को बुरी तरह से नोच डाला

फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है।घायल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसका पिता खेतों में यूरिया डालने गया हुआ था। वह भी अपने पिता के पास गया हुआ था। इसके बाद उसके पिता का स्कूटर खराब हो गया।

वह स्कूटर ठीक करवा कर अपने पिता के साथ आ रहा था तो रास्ते में गांव का ही एक युवक आ रहा था, जिसने हाथ में पिटबुल कुत्ते को पकड़ा हुआ था। अचानक कुत्ता उसको देखकर भौंकने लगा तो कुत्ते के मालिक ने कुत्ते को छोड़ दिया।

कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और कान से पकड़ लिया। पिता ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते के मुंह को जोर से दबाया तब जाकर कुत्ते ने उसका कान छोड़ा।सिविल अस्पताल बटाला के डॉक्टर गुरपाल सिंह ने बताया कि बच्चे का कान बुरी तरह से काटा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *