बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को लेकर गुड न्यूज सामने आ रही है।  कपल पहले बच्चे का जल्द वेलकम करने जा रहा है।बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता-पिता बनने वाले हैं। अप्रैल 2016 में बिपाशा और करण बेदी शादी के बंधन में बंधे थे।

इस बारे में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी करने वाले हैं। बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबरें सुन उनके फैंस खासा उत्साहित हैं। बता दें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को 6 साल हो चुके हैं और अब उनके घर किलकारियां गूंजने जा रही हैं।

उनकी शादी बेहद निजी तरीके से हुई थी जिसमें परिवार के लोग और करीबी ही शामिल थे। शादी के बाद से बिपाशा की प्रेग्नेंसी की कई बार अफवाहें उड़ीं, जिससे कपल ने हमेशा इनकार किया। अब बताया जा रहा है कि बिपाशा और करण के घर उनका पहला बच्चा आने वाला है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *