बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी  काफी दिनों से अपनी फिल्मों से ज्य़ादा अपने रिलेशनशिप की वजह से खबरों में छाई हुई हैं।अथिया शेट्टी  भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल  से जल्द शादी करने वाली है।

बेशक से अथिया काफी लंबे अरसे से किसी खास फिल्म में नजर आई हैं, लेकिन वह अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ चर्चा का विषय बनी रहती हैं।शादी की खबरों के बीच अब एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड केएल राहुल  संग अपनी तस्वीर शेयर की है।

ये फोटो शेयर करते हुए आथिया ने कैप्शन में लिखा है- फेवरेट वन। इसी के साथ उन्होंने मंकी वालो इमोजी भी शेयर की है। इस तस्वीर में आथिया और के.एल राहुल दोनों बेहद खुश दिख रहे हैं और दोनों की क्लोज़ बॉन्डिंग साफ झलक रही है।

इस रोमांटिक कपल की आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। कुछ समय पहले ही दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थी, इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *