दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के ब्रेक-अप की खबरें हाल ही में सुर्खियों में आईं और इस खबर से कपल के फैंस काफी चिंता में आ गए.  इसी बीच अब इन सब खबरों पर टाइगर के पिता और एक्टर जैकी श्रॉफ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दिशा और टाइगर के ब्रेकअप की अफवाहों के बीच, जैकी श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की. टाइगर के पिता और दिग्गज एक्टर ने बताया कि उन्होंने उन्हें एक साथ बाहर जाते देखा है.  उन्होंने अपने बेटे के निजी जीवन पर टिप्पणी करने से मना कर दिया.

जैकी श्रॉफ ने टाइगर और दिशा की ब्रेक-अप रिपोर्ट के बारे में बात की. एक्टर ने कहा कि वे दोस्त हैं और उन्होंने उन्हें एक साथ घूमते देखा है. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह टाइगर की लाइफ पर ज्यादा नजर नहीं रखते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि टाइगर और दिशा हमेशा से दोस्त रहे हैं और अब भी दोस्त हैं. मैंने उन्हें एक साथ बाहर जाते देखा है लेकिन इसका मतलब ऐसा नहीं है कि मैं अपने बेटे की लव लाइफ पर नजर रखता हूं. मुझे लगता है कि वे बहुत अच्छे दोस्त हैं. वे काम के अलावा एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं.

इससे पहले खबरें आई थीं कि दोनों के बीच पिछले एक साल से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा और अब दोनों ने इस रिलेशनशिप को खत्म करने का फैसला किया है।टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म गणपत पार्ट वन में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *