बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान  को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस तरस गए है.राजकुमार हिरानी की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ इन दिनों चर्चा में है। इसके लगातार खबरों में आने का मुख्य कारण फिल्म के सेट से शाहरुख खान और तापसी पन्नू की लीक हुई तस्वीरें और वीडियो हैं।

हाल ही में खबरें आई थीं कि निर्देशक ने बार-बार लीक हुई तस्वीरों और वीडियो को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे सेट से कुछ भी लीक करना नामुमकिन सा हो गया है। फिल्म डंकी के सेट से सोशल मीडिया पर वायरल हुई तसवीर में शाहरुख खान औऱ तापसी पन्नू दिख रहे है.

फिल्म में काम करने को लेकर एक्ट्रेस ने खुशी जताई थी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, ‘अगर किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात तुम्हें उससे मिलाने में लग जाती है.’ ईमानदारी, कड़ी मेहनत और लगन को चीयर्स. लगभग 10 साल लग गए, लेकिन फाइनली ऑल इज वेल.’

एक्टर ने रेड जैकेट और ब्लैक रंग का जींस पहना हुआ है. रफ एंड टफ लुक में वह काफी कूल लग रहे है. दूसरी तरफ तापसी पिंक टॉप और ब्लैक पैंट में खूबसूरत लग रही है. दोनों बैकपैक भी लिए दिख रहे है.ऐसा लग रहा है कि राजकुमार हिरानी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *