टीवी इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। अभिनेता दीपेश भान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दीपेश पॉपुलर टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर है’ में मलखान सिंह के किरदार में नजर आते थे।

आज सुबह क्रिकेट खेलते दौरान उनके नाक और मुंह से खून निकलना शुरू हुआ और वहीं मौत हो गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

दीपेश के साथ काम करने वाले प्रोडक्शन टीम के कर्मी बताते हैं कि दीपेश काफी सेहतमंद थे और फिटनेस को लेकर ध्यान देते थे। लंबे समय से इस सीरियल से जुड़े हुए थे। अभिनेता के निधन की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने की है। दीपेश अपने पीछे पत्नी और एक बच्चे को छोड़ गए हैं। उनकी शादी साल 2019 में दिल्ली में हुई थी।

दीपेश  क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन क्रिकेट खेलते समय वह अचानक गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। और यहां पर डॉक्टरों ने अभिनेता को मृत घोषित कर दिया।टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी दीपेश के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी है। कविता ने ट्विटर पर लंबी पोस्ट के साथ दीपेश को याद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *