मशहूर डायरेक्टर तरुण मजूमदार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। तरुण ने 92 की उम्र में अंतिम सांस ली है।तरुण मजूमदार ने कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। तीनमूर्ति की पहली फिल्म ‘चावा पावा’ थी। नायक और नायिका उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन थे।
उन्हें सिनेमा जगत में मध्यवर्गीय परिवारों के जीवन को उजागर करने वाली सम्मोहक कहानियों को परदे पर उतारने के लिए जाना जाता है। डायरेक्टर काफी लंबे से बीमार थे और उन्हें 14 जून को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में कई अंगों की खराबी के कारण भर्ती कराया गया था।
तरुण मजूमदार के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है। सीएम ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रख्यात फिल्म निर्देशक तरुण मजूमदार के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है।
उन्होंने अपने शानदार काम के लिए चार राष्ट्रीय पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार जीते। 1990 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने बालिका बधू, कुहेली, श्रीमन पृथ्वीराज, फुलेश्वरी , दादर कीर्ति, भालोबासा भालोबासा और अपान अमर अपान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *