एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान बी-टाउन के कूल कपल्स में से एक हैं। दोनों जहां भी जाते हैं लाइमलाइट चुरा लेते हैं। इन दिनों ये कपल अपने दोनों बेटों जहांगीर अली खान और तैमूर अली खान के साथ इंग्लैंड में वेकेशन एंजाॅय कर रहा है।

अब तक उनके वेकेशन से कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। लोग इन फोटोज और वीडियोज को खूब पसंद कर रहे हैं। अब नई तस्वीर में सैफ अपनी डार्लिंग वाइफ संग समंदर किनारे रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं।

करीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पति सैफ अली खान के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। दोनों समंदर किनारे एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं।

इनमें से एक फोटो में सैफ अली खान पत्नी करीना को किस कर रहे हैंवेकेशन पर English Channel गया ये कपल अपना ड्रीम टाइम स्पेंड कर रहा है जिसकी झलकियां करीना इंस्टा पर शेयर कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *