‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ के विनर का अनाउंसमेंट किया गया और इस साल मिस इंडिया का ताज सजा है सिनी शेट्टी के सिर पर, जो कर्नाटक की रहने वाली हैं।सिनी शेट्टी ने अपनी खूबसूरती और तेज तर्रार जवाबों से जजेज को इंप्रेस किया।

इस साल का फेमिना मिस इंडिया कार्यक्रम मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था।सिनी शेट्टी दक्षिण भारत के कर्नाटक की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई मुंबई से की है।  उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में डिग्री ली है और अब वह चार्टेड फाइनेंशल एनालिस्ट यानी सीएफए का कोर्स कर रही हैं।

राजस्थान की रुबल शेखावत ‘फेमिना मिस इंडिया 2022’ की फर्स्ट रनर अप और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकंड रनर-अप रहीं। अब लोग सिनी शेट्टी की उम्र से लेकर हाइट तक गूगल पर सर्च कर रहे हैं।अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर की डिग्री हासिल करने वालीं सिनी शेट्टी फिलहाल चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट का प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं।तो चलिए आपको बताते हैं सिमी के बारे में वो सब कुछ, जो आप जानना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *