खुद को ‘पंजाब की कटरीना कैफ’ कहने वालीं बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिलइन दिनों अपने म्यूजिक वीडियोज के जरिए लोगों का दिल धड़का रही हैं. सोशल मीडिया  पर वह काफी एक्टिव रहती हैं.अपने लेटेस्ट पोस्ट में शहनाज गिल एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो समंदर किनारे मस्ती करती नजर आ रही है।

एक्ट्रेस को वीडियो में कहते सुना जा सकता है कि, शहनाज कहती हैं कि अभी तो मून भी नहीं है, लेकिन फिर भी पानी आगे आ रहा है, सुना है कि पानी को मून अट्रैक्ट करता है। क्या मैं पानी को अट्रैक्ट कर रही हूं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि पानी मेरी वजह से अट्रैक्ट हो रहा है।’ग्रीन कार्टून प्रिंट वाली स्वेटशर्ट और सफेद पैंट में शहनाज बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शहनाज ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘चांद पानी को अट्रैक्ट करता है, लेकिन अब देखिए…शहनाज पानी को अट्रैक्ट करती है !! #शहनाजगिल।’

उनका म्यूजिक वीडियो लोगों ने काफी पसंद किया. गोवा पहुंचते ही उन्होंने मस्ती शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो उन्होंने शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *