पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह के पोते व लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को वाट्सएप काल पर जान से मारने की धमकी मिली है। बिट्टू ने लुधियाना पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है उन्हें यूके से जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तानियों के खिलाफ बोलने के लिए व्हाट्सएप पर धमकी भरे कॉल आए।

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप है।इसके बाद बिट्टू की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। मंगलवार सुबह 9:30 बजे बिट्टू के पर्सनल नंबर पर वाट्सएप काल आई थी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

इस संबंधी बिट्टू की तरफ से पंजाब सरकार के गृह विभाग को जानकारी दी गई है। उनके पर्सनल असिस्टेंट ने इस बात की पुष्टि की है।धमकाने वाले व्यक्ति ने ग्रुप काल की थी जिसमें हिंदू नेता संदीप गोरा थापर, मानसा से किसान नेता रुल्दू सिंह मानसा और रवनीत सिंह बिट्टू को शामिल किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *