बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता करण जौहर ने पिछले दिनों अपना 50वां जन्मदिन मनाया। अपने बर्थडे पर करण ने एक ग्रैंड पार्टी रखी थी, जिसमें फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई लोकप्रिय चेहरे शामिल हुए थे। इस पार्टी का हिस्सा बनने की बहुत से मेहमानों को भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर की इस ग्रैंड पार्टी में मेहमान बनकर आए 50 से 55 लोगों को कोरोना संक्रमण हो गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि ये सितारे बदनामी के डर से अपने कोविड पॉजिटिव होने की बात रिवील नहीं कर रहें हैं।

मुंबई के अंधेरी वेस्ट में ऑर्गनाइज की गई इस पार्टी में ऋतिक रोशन, शाहरूख खान, कैटरीना कैफ, कियारा आडवाणी, जाह्नवी कपूर, मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर और सलमान खान जैसे सितारे शामिल हुए थे।

बाकी के सितारों में संक्रमण किसके ज़रिए फैला लेकिन रिपोर्ट में बताया गया है कि कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म का प्रमोशन कर रहीं एक एक्ट्रेस के ज़रिए ये वायरल सभी में आया है।एक्टर कार्तिक आर्यन भी कोविड पॉजिविट पाए गए हैं लेकिन वे करण की पार्टी में नहीं थे। बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन से मिलने के बाद एक एक्ट्रेस करण की पार्टी में पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *